अगर गर्मी के सीजन में पी लिया इस चीज का जूस तो शरीर के अंदर आ जाएगी भरपूर एनर्जी तो चलिए जानते है –
गन्ने का जूस – पोषक तत्वों से भरपूर, फुल एनर्जी, लू से बचाए जानिए किसको नहीं पीना चाहिए गन्ने का रस।
गर्मियों की जरूरत गन्ने के रस को माना जाता है गन्ने का रस हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में एनर्जी के साथ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। आजकल अपने गर्मियों के सीजन में अक्सर बाहर जाते समय अपने आस-पास या मार्केट में जगह जगह गन्ने के जस के सेंटर खुले हुए देखे होंगे। लोग गर्मी के सीजन में लू से बचने के लिए और शरीर को ठंडा रखने के लिए गन्ने के जस को पीते है। गन्ने का जूस पीने से हमारे हमारे शरीर की पाचन तंत्र मजबूत रहता है। और पाचन क्रिया में सही रहता है। गन्ने का जूस पीने से इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत रहता है। और हमारी स्किन को भी हेल्दी बनाए रखता है। गन्ने के जूस में कई पोषक तत्व भी मौजूद होते है।
गन्ने के जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते है। गन्ने के जूस में भरी मात्रा में विटामिन और मिनिरल्स पाए जाते है। आयुर्वेद और यूनानी पद्धति में गन्ने के जूस का सबसे ज्यादा उपयोग शरीर की बीमारी जैसे पीलिया और यूरिन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए किया जाता है। गन्ना अनुसंधान केंद्र की एक स्टडी के मुताबिक गन्ने के जूस में हाइ पेलोफोनेल्स पाए जाते है। गन्ने का जूस पीने से बेड कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहता है।
गन्ने का जूस पीने के फायदे –
- पोषक तत्त्व – गन्ने का जूस पोषक तत्वों से भरपूर रहता है इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। गन्ने के जस में पाए जाने वाले पोषक विटामिन ए, विटामिन सी, के साथ साथ मैग्नीशियम पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
- ऊर्जा – गन्ने के जूस को ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। क्योंकि गन्ने के जूस में प्राकृतिक चीनी पाई जाती है जो मजदूरों ,खेत में काम करने वाले किसानों के लिए बेहतर होता है। यह काम करने की दर को बढ़ाता है।
- पाचन तंत्र – गन्ने के जूस में पाए जाने वाले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करते है। इसके द्वारा हमारी पेट सम्बन्धी समस्याएं भी दूर हो जाती है।
- रक्तचाप – अगर हम बात करे गन्ने के जूस में पोटेशियम की तो गन्ने के जूस में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित करता है। और इसको द्वारा हृदय संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है।
- त्वचा और बालों के लिए – गन्ने का जूस विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर होता है जो हमारे शरीर में त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूती प्रदान करता है।
किसको नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस –
- गन्ने का जूस मधुमेह रोगियों को नहीं पीना चाहिए,क्योंकि इसने अधिक मात्रा में चीनी पाई जाती है इसलिए मधुमेह के रोगी को गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए
- बही अगर हम बात करे मोटे लोगों की तो मोटापे वाले लोगों को गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी और प्राकृतिक चीनी पाई जाती है। जो मोटापा बढ़ाने में मददगार होती है। इसलिए मोटापे वाले लोगों को गन्ने के जूस से बचना चाहिए।
- पाचन सम्बन्धी वाले रोगियों को भी गन्ने के जूस से बचना चाहिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर और मिनिरल्स पाए जाते है। इसलिए पाचन सम्बन्धी रोगी को गन्ने का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को भी गन्ने के जूस से बचना चाहिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी और चीनी होती है। इसलिए गर्भवती महिला को अपने आहार के बारे में डॉ से सलाह लेनी चाहिए।
- अक्सर हम देखते है। कुछ लोगों को एलर्जी बहुत होती है। इसलिए जिन लोगों को गन्ने के जूस से एलर्जी हो उनको गन्ने के जूस से बचना चाहिए।
गन्ने के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व –
- कार्बोहाइड्रेड – 83 – 85%
- फाइबर – 0.5 – 1.5%
- विटामिन ए – 10 – 15 माइक्रोग्राम/100ml
- विटामिन सी – 20 – 30 मिलीग्राम/100ml
- पोटेशियम – 400 – 500mg / 100ml
- मैग्नीशियम -10 – 15 mg/ 100ml
- आयरन – 0.5 – 1.5 mg/ 100ml