ये है भारत के सबसे खतरनाक और खूंखार 5 Commando Units जो दुश्मन के घर में घुसकर कर सकती है खत्मा :
जब भी हम बात करते है अपने देश की सुरक्षा और शांति की तो, सबसे पहले बात आती है। डिफेंस फोर्स की अगर कोई आतंकवादी या अन्य कोई देश हमारे देश के ऊपर हमला करता है। यहां हमारे देश की धरोहर को नुकसान करने की कोशिश करता है। तो सबसे पहले आतंकी संगठनों से निपटने के लिए हमारे भारत की फोर्स सामने आती है। तो में आज आपको अपने देश की सबसे टॉप 5 कमांडर यूनिट्स के बारे में बताऊंगा जो दुश्मन को पलभर में खत्म कर सकती है।
भारत की टॉप 5 कमांडर यूनिट्स –
1. गरुड़ Commando –
गरुड़ कमांडो भारतीय वायु सेना की एक बेहतरीन यूनिट्स है। जो दुश्मन को हवा में मारने की बेहतरीन क्षमता रखती है। गरुड़ कमांडो हमेशा विशेष अभियानों में शामिल होते है। जैसे कि आतंकवादी विरोधी अभियान, बंधक अभियान, गरुड़ कमांडो को विशेष रूप से वायु सेना की सुरक्षा करना होता है। यह कमांडो विशेष रूप से जंगल , और शहरी क्षेत्र में आतंकियों से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित होते है।
2. कोबरा Commando –
अगर हम कोबरा कमांडो की बात करे तो, कोबरा कमांडो भारत की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की एक विशेष बल इकाई है। कोबरा कमांडो मुख्य रूप से जंगल क्षेत्र में नक्सलियों से निपटने के लिए जाने जाते है। कोबरा कमांडो जंगल क्षेत्र के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित होते है। इसके अलावा ये आतंकवादी विरोधी अभियान में भी हिस्सा लेते है। कोबरा कमांडो एक एक बेहतरीन हथियारों को चलाने में माहिर होते है।
3. मार्कोस Commando –
मार्कोस कमांडो भारतीय नौसेना की एक विशेष बल इकाई है। जो समुद्री अभियानों को बेहतरीन ढंग से निपटने के लिए जानी जाती है। मार्कोस कमांडो को मुख्य रूप से समुद्री आतंकवादी अभियानों से निपटने के लिए जाना है। इसके अलावा मार्कोस को बंदरगाह और जहाजों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। मार्कोस कमांडो दुश्मन को पानी में मारने की बेहतरीन क्षमता रखते है।
NSG Commando –
NSG कमांडो भारत की एक विशेष बल इकाई है। जो मुख्य रूप से आतंकवादी संगठनों से निपटने के लिए जाने जाते है। NSG कमांडो मुख्य रूप से हर प्रकार के हथियारो से लेस होते है l ये दुश्मन को छड़ भर में खत्म करने की ताकत रखते है। NSG कमांडो मुख्य रूप से व्यक्तिगत सुरक्षा और प्रोग्रामों में होने वाली हिंसक घटनाओं से निपटने के लिए जाने जाते है।
5. पैरा Commando –
पैरा कमांडो भारतीय सेना की एक विशेष बल इकाई है जो मुख्य रूप से विशेष अभियान, हवाई हमले, जंगली और शहरी युद्ध, पैराशूट प्रशिक्षण, निकाशी और बचाव, पैरा कमांडो इकाई दुश्मन को घर में घुसकर मारने में माहिर होते है। यह देखे
ये भी पढ़े: S-400 डिफेंस सिस्टम: भारतीय सेना की नई शक्ति | जानिए इसकी क्षमताएँ |